लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव: जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष और जितेंद्र यादव ‘जीतू’ महामंत्री निर्वाचित

जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष चुने गए हैं। महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह यादव उर्फ ‘जीतू’ ने जीत हासिल की है। मनीष श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। शुक्रवार को हुई शुरुआती गिनती में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर कड़ा मुकाबला नजर आया, जिसमें जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ और जितेंद्र यादव ‘जीतू’ ने बढ़त बना ली थी। अध्यक्ष पद पर जीएन शुक्ला के बाद सुरेश पांडेय थे। राजेंद्र शर्मा व परशुराम मिश्र भी प्रत्याशी थे।

महामंत्री पद पर जितेंद्र यादव ने मजबूत बढ़त बना ली थी। उनके बाद आदर्श मिश्रा, कुलदीप वर्मा, मारुत शर्मा व कामिनी ओझा थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला दिलचस्प व रोचक मुकाबला देखने को मिला। मनीष श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। यज्ञमणि और सौरभ इनके पीछे थे।

बार एसोसिएशन के चुनाव में कैसरबाग के परिसर में बुधवार को मतदान हुआ था। कुल 3672 में से 2722 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार चुनाव में पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया। 22 पदों के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें कोषाध्यक्ष समेत कुल सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे।

कोषाध्यक्ष पद पर चार महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ीं। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी में भी महिलाओं के लिए तीन-तीन सीटें सुरक्षित थीं।

महामंत्री: जितेंद्र यादव जीतू 1094 मत, आदर्श मिश्रा 846 मत, कुलदीप वर्मा 568 मत, मारुत शर्मा 111 मत व कामिनी ओझा 23 मत।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मनीष श्रीवास्तव 556 मत, यज्ञमणि 424 मत, कमल किशोर 369 मत व सौरभ 357 मत।


अध्यक्ष: जी एन शुक्ला चच्चू 1255 मत, सुरेश पाण्डेय 1136 मत,राजेंद्र शर्मा 115 मत व परशुराम मिश्र 98 मत।

Related Articles

Latest News