यूपी:किसान पथ के दोनों ओर बनेगी 2-2 लेन की सर्विस रोड, दो लाख आबादी को मिलेगा सीधा फायदा

राजधानी के चारों ओर 105 किमी. की आउटर रिंग रोड तो कई साल पहले बना दी गई थी लेकिन आउटर रिंग रोड का एक हिस्सा किसान पथ का था। इसी 12 किमी. किसान पथ के किनारे सर्विस रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) जुलाई से काम शुरू करने की योजना बना रहा है।करीब साढ़े ग्यारह किमी. की सर्विस लेन बनने के बाद अयोध्या रोड से सुलतानपुर रोड तक सड़क के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को आने व जाने में सहूलियत होगी, वहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। वर्तमान में सर्विस लेन न होने से लोग किसान पथ पर उल्टी दिशा में चलते हैं। सर्विस रोड बनने से दुर्घटनाओं का ग्राफ कम होगा।

एनएचएआइ अधिकारियों के मुताबिक दो-दो लेन की सर्विस लेन बनाई जाएगी। भविष्य को लेकर ट्रैफिक जैसी समस्याओं से भी किसान पथ को कई दशक तक छुटकारा मिल जाएगा। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सबसे पहले किसान पथ बनाया था, उस समय जमीन तो किसानों से अधिग्रहित कर ली गई थी, लेकिन सर्विस लेन बनवाई थी।

रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकरी त्रिपाठी ने बताया कि सर्विस लेन 3.5 मीटर की दो सर्विस रोड दाएं और बाएं बनेंगी। सर्विस लेन अप व डाउन सात-सात मीटर की होगी। उन्होंने बताया कि आउटर रिंग रोड का यह पैच अयोध्या रोड से सुलतानपुर रोड के बीच का है जो अधूरा है। वहीं पूरे आउटर रिंग रोड पर सर्विस लेन का निर्माण हो चुका है।

राजधानी में किसान पथ की सर्विस रोड बनाने का काम एनएचएआइ जल्द शुरू करेगा। इससे एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। दोनों तरफ साढ़े तीन-साढ़े तीन मीटर यह रोड बनाए जाने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी। -गौतम विशाल, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआइ।

Related Articles

Latest News