चीन की मध्यपूर्व में युद्ध विराम की स्थिति बनाए रखने की अपील


बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के उप प्रतिनिधि सुन लेइ ने 10 जुलाई को सुरक्षा परिषद के ईरानी नाभिकीय सवाल पर भाषण देकर मध्यपूर्व क्षेत्र में युद्ध विराम की स्थिति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ईरानी नाभिकीय सवाल का समुचित समाधान मध्यपूर्व की शांति व स्थिरता की वापसी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समान हितों से जुड़ा है। इस मामले के संबंधित पक्षों को विवेकतापूर्ण और व्यावहारिक रुख से वार्ता बढ़ानी चाहिए। चीन विभिन्न पक्षों से बल प्रयोग या बल प्रयोग की धमकी छोड़कर अमेरिका-ईरान रियायत मेमोरेंडम की उपलब्धियों की सुरक्षा करने और दोनों की चिंताओं पर ध्यान देने वाली समाधान योजना बनाने का अनुरोध करता है।

सुन ने कहा कि ईरानी नाभिकीय सवाल के समाधान में इसमें लिप्त विभिन्न पक्षों की युक्तियुक्त मांग और वैधिक हितों का सम्मान करना है। ईरान को नाभिकीय हथियार नहीं विकसित करने के वादे पर कायम रहना चाहिए, जबकि अमेरिका को ठोस कार्रवाई से इस सवाल के राजनीतिक समाधान के लिए स्थिति तैयार करनी चाहिए।

चीनी पक्ष ने मीटिंग एजेंडा की प्रक्रिया पर मतदान में विपक्ष में वोट डाला।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News