चीन में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों में चिह्नों के लिए राष्ट्रीय मानक लागू होगा


बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन में प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों में चिह्नों के लिए सामान्य आवश्यकतों का राष्ट्रीय मानक इस साल के अगस्त में प्रभावी होगा। चीनी राष्ट्रीय मानकीकरण प्रशासन ने 11 मई को इसकी जानकारी दी।

बताया जाता है कि प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों को उनके पारिस्थितिक महत्व और संरक्षण की तीव्रता के घटते क्रम में राष्ट्रीय उद्यान, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र और प्राकृतिक पार्क में वर्गीकृत किया गया है।

वहीं, प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के चिह्न का मतलब है कि प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों के भीतर और आसपास क्षेत्रों में लगाए गए विभिन्न संकेत, चिह्न और दिशासूचक हैं। इसका प्रयोग यात्रियों को मार्गदर्शन देने और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए किया जाता है, जो एक व्यवस्थित दृश्य प्रतीक प्रणाली है।

प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों में चिह्नों के लिए सामान्य आवश्यकता के अनुसार पूरे चीन में करीब 10 हजार प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों में लगाए गए चिह्नों का मानकीकृत प्रबंधन किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News