चीन-अमेरिका संवाद से वैश्विक स्थिरता को मिलेगा लाभ : संयुक्त राष्ट्र


बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के नेताओं के बीच होने वाली आगामी बैठक को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने 11 मई को कहा कि संयुक्त राष्ट्र, चीन और अमेरिका के बीच जारी संवाद और संपर्क की सराहना करता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में दोनों देशों के बीच मतभेदों का उचित समाधान वैश्विक स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा।

फरहान हक ने कहा, “हम संवाद के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों सरकारों के प्रयासों की सराहना करते हैं और दोनों पक्षों को शेष मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत का रास्ता जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे से जुड़े कई अहम मुद्दों में चीन और अमेरिका सहित प्रमुख देशों की सक्रिय भूमिका जरूरी है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन और अमेरिका का विशेष महत्व है और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

फरहान हक ने कहा कि चीन और अमेरिका विश्व की दो प्रमुख आर्थिक शक्तियां हैं। यदि दोनों देश अपनी आर्थिक नीतियों से जुड़े मतभेदों को सही तरीके से सुलझा लेते हैं, तो इससे पूरी दुनिया को फायदा होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News