Vande Bharat Train दीपावली पर ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही हैं। पूर्व में जो विशेष ट्रेनें समय सारिणी में आई उनमें भी जगह नहीं है। यात्रियों की परेशानी देखते हुए रेलवे ने दीपावली विशेष वंदे भारत समेत कई त्योहार विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे ने वंदे भारत समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है।
