भाजपा राज्य में अपने चुनावी अभियान को लेकर प्रत्येक कदम फूंक-फूंककर रख रही है और आगामी लोकसभा चुनाव में हैट्रिक बनाने के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी हुई है। पार्टी ने हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत आने वाले तराई क्षेत्र के लिए विशेष रणनीति बनाई है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 20 में से 13 सीटों पर पराजय हुई थी।
