यह पर्व हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। एकादशी व्रत करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
