सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत योगी सरकार प्रदेश के 1008 श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर की यात्रा कराएगी। इन श्रद्धालुओं में इनमें युवा पेशवर, एमबीए विद्यार्थी, स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, एमएसएमई और तकनीकी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल किया जा रहा है।इनके साथ हाकर्स, स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों से लेकर महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और गिग वर्कर्स भी यात्रा पर जाएंगे। ये यात्रा 19 अप्रैल को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन से एक विशेष एसी ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ के लिए रवाना होगी।
सभी यात्री सोमनाथ में ‘अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे प्रदेश की सात पवित्र नदियों का जल साथ लेकर जाएंगे। 21 अप्रैल को सोमनाथ पहुंचकर महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन और लाइट एंड साउंड शो जैसे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यात्रियों का चयन जिलों में डीएम की अध्यक्षता के गठित कमेटी द्वारा किया जा रहा है।पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए संस्कृति विभाग द्वारा लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धनराशि की व्यवस्था की गई है। भारत सरकार के सहयोग से आयोजित यह पर्व पूरे देश में वर्ष भर मनाया जाएगा, इसके तहत ‘सोमनाथ स्वाभिमान’ विषय पर आधारित बुकलेट का वितरण भी किया जाएगा।
