UP: वर्षा ऋतु नवसृजन का काल, लेकिन सतर्कता जरूरी, CM योगी ने प्रदेशवासियों से की अपील

योगी ने कहा कि वर्षा के समय आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होती हैं। ऐसे में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से सावधानी बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार अतिवृष्टि के कारण नदियों एवं जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। इस दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को नदी-तालाबों के पास अकेले न जाने दें।

वर्षा ऋतु की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार तैयार

योगी ने बताया कि सरकार ने वर्षा ऋतु की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, आपदा राहत टीमें और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। फिर भी उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क एवं सजग रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी का सहयोग ही हमारे प्रयासों को सार्थक करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को वर्षा ऋतु और चातुर्मास की शुभकामनाएं भी दीं।  

Related Articles

Latest News