UP: एक्शन में यूपी सरकार, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चला फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान, होटल कारोबारियों में हड़कंप

दिल्ली अग्निकांड के बाद यूपी के अलग-अलग में फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। दमकल विभाग की टीमें होटलों और गेस्ट हाउसों में एनओसी, फायर उपकरण और निकासी व्यवस्था की जांच कर रही हैं। इसी क्रम में राजधानी के होटलों की सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इसमें कई विभागों के अधिकारी शामिल किए जाएंगे। चीफ फायर ऑफिसर अंकुश मित्तल ने बताया कि ‘CM योगी के निर्देश पर, सभी होटलों और अलग-अलग स्टेशनों पर अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेशन प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों के होटलों का निरीक्षण कर रहे हैं…अगर लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

कानपुर में कई इलाकों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी 

कानपुर का फायर विभाग अलर्ट मोड पर है, घंटाघर क्षेत्र के होटलों और लॉजों में चलाए गए विशेष अभियान में कई जगह अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली, जांच में कई बहुमंजिला इमारतों में आपातकालीन निकास की कमी और ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण जैसी खामियां सामने आईं है ।

कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां आईं सामने 

अधिकारियों ने यह भी परखा कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं तथा कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है या नहीं। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियां सामने आईं। संबंधित होटल संचालकों को आवश्यक सुधार करने और निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान आधुनिक अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा प्रणालियों को संचालित कर उनकी कार्यक्षमता की भी जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

Related Articles

Latest News