UP: पहली बार डिजिटल होगी जनगणना, अब खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी, 7 मई से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

उत्तर प्रदेश में पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही है, जिसमें लोग 7 से 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल (se.census.gov.in) पर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे।प्रदेश में डिजिटल तरीके से जनगणना होने जा रही है। पहली बार लोगों को स्वगणना की सुविधा दी गई है, जिसके तहत वे सात से 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल (se.census.gov.in) पर लॉगिन कर अपनी जानकारी भर सकेंगे।

जनगणना निदेशालय ने लोगों से अपील की है कि वे सही और पूरी जानकारी दर्ज करें, ताकि सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। जनगणना निदेशालय की ओर से प्रदेशभर में लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।

स्वगणना पूरी करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक स्वगणना आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यह आईडी आगे की प्रक्रिया में उपयोगी होगी। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर जारी संदेश में लोगों से अपील की गई कि वे करुणा और प्रेम के भाव के साथ जनगणना कार्य में सहयोग करें।

Related Articles

Latest News