UP: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- किसानों की आवाज को दबाना चाहती है सरकार

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय किसान यूनियन नेता चौधरी युद्धवीर सिंह को बुधवार सुबह रोके जाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश, हरियाणा पंजाब के अधिकांश टोलों पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता व पदाधिकारियो द्वारा टोल फ्री कर धरना प्रदर्शन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर व शामली समेत विभिन्न टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर टोल फ्री कराए गए।

Related Articles

Latest News