उप्र. पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) उपभोक्ताओं को डिमांड बिजली आपूर्ति करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। 07 जून को प्रदेश में 31,147 मेगावाट की रिकॉर्ड डिमांड बिजली आपूर्ति की गई, जो देश में सबसे अधिक रही। इसी तरह 06 जून को भी डिमांड बिजली आपूर्ति करने में यूपी सबसे आगे रहा है। 06 जून को 31049 मेगावाट और 05 जून को 29130 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई थी। लगातार इतनी बड़ी मात्रा में बिजली उपलब्ध कराना यूपीपीसीएल एक मजबूत प्रबंधन हो गया है।
08 जून को दोपहर 27838 मेगावाट आपूर्ति की गई
07-08 जून की रात 01 बजे 30165 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई। इसी तरह रात 03 बजे 29190 मेगावाट और रात 04 बजे 28482 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई है। इसी तरह 08 जून की सुबह 06 बजे 25463 मेगावाट, सुबह 08 बजे 22666 मेगावाट, सुबह 10 बजे 26288 मेगावाट और सुबह 11 बजे 27138 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई है। ऐसे ही दोपहर 12 बजे 27838 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई है।
उप्र. पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) उपभोक्ताओं को डिमांड बिजली आपूर्ति करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। 07 जून को प्रदेश में 31,147 मेगावाट की रिकॉर्ड डिमांड बिजली आपूर्ति की गई, जो देश में सबसे अधिक रही। इसी तरह 06 जून को भी डिमांड बिजली आपूर्ति करने में यूपी सबसे आगे रहा है। 06 जून को 31049 मेगावाट और 05 जून को 29130 मेगावाट डिमांड बिजली आपूर्ति की गई थी। लगातार इतनी बड़ी मात्रा में बिजली उपलब्ध कराना यूपीपीसीएल एक मजबूत प्रबंधन हो गया है।
विभागीय टीम लगातार मेंटेनेंस कार्य में जुटी
यूपीपीसीएल की टीमें चौबीसों घंटे बिजली व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली मांग का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर, फीडर और अन्य विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसे देखते हुए विभागीय टीमें लगातार मेंटेनेंस कार्यों में जुटी रहीं।
रिकॉर्ड स्तर पर डिमांड बिजली आपूर्तिः निदेशक वितरण
यूपीपीसीएल के निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश लगातार रिकॉर्ड स्तर पर डिमांड बिजली आपूर्ति कर रहा है।