असम में ड्रग तस्करी के आरोप में मणिपुर के दो मूल निवासी गिरफ्तार


गुवाहाटी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी के प्रयास को विफल करने के लिए मणिपुर से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दोनों को मंगलवार रात गुवाहाटी स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय, वे मणिपुर के मोरेह से एक खेप ले जा रहे थे। तस्कर खेप पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाके की ओर जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रहीश और हाफिज अनीश के रूप में की गई है।

ये दोनों इंफाल पश्चिम के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने कहा, ”हमने उनके कब्जे से 9.669 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया है। ड्रग को कपड़े और कंबल के भीतर छिपाकर प्लास्टिक के पैकेटों में सावधानी से पैक किया गया था। मामले में आगे की जांच जारी है।”

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम


Related Articles

Latest News