Trade Fair : वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, आम लोगों की एंट्री 19 से

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का मंगलवार को आगाज हो गया। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश ने इसका उद्घाटन किया। 27 नवंबर तक चलने वाले व्यापार मेले में विश्व व्यापार क्षेत्र में आपसी संपर्क, सहयोग, सतत विकास व समृद्धि पर जोर दिया जाएगा। 42वें व्यापार मेले में देश विदेश के करीब 3500 से अधिक व्यवसायी हिस्सा ले रहे हैं और अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं। भारत इनके माध्यम से दुनिया को मानवता का संदेश देगा। 

Related Articles

Latest News