Bhagalpur News पूर्व बिहार में सरकारी अस्पतालों समेत निजी अस्पताल में भी इन्फलूएंजा जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। चिकित्सक लक्षण के आधार पर इस बीमारी का इलाज करने की कोशिश करते हैं। दुखद यह कि यहां के सरकारी अस्पतालों में इस रोग से बचाव की वैक्सीन तक नहीं दी जाती है। अमाल्टा के प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इन्फलूएंजा जांच काफी महंगा होता है।
