Kantara 2 एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से कांतारा के सेकंड पार्ट के साथ सिनेमाघरों में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सामने आ चुका है। हालांकि अब ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म कांतारा को लेकर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ दिए गए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बायस्ड होने का आरोप लगाया।
