चीन में वैश्विक प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा में लगातार हो रहा है सुधार


बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। 13 जून को सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत दिवस है। चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घासस्थल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन के पास 15 विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल और 4 प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दोहरे विरासत स्थल हैं, जिनकी कुल संख्या विश्व में पहले नंबर पर है। इनका कुल क्षेत्रफल 80,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक है और ये विविध पारिस्थितिक तंत्रों को समाहित करते हैं।

हाल के वर्षों में, चीन ने व्यवस्थित संरक्षण को मजबूत किया है, और 90 प्रतिशत विरासत स्थलों का मूल्यांकन उत्कृष्ट पाया गया है, जो वैश्विक औसत से ऊपर है। कानूनी गारंटी, प्रकृति-अनुकूल पुनर्स्थापना और सामुदायिक सह-प्रबंधन जैसे उपायों के माध्यम से पारिस्थितिक प्रामाणिकता को प्रभावी ढंग से बनाए रखा गया है, साथ ही पर्यावरण-पर्यटन जैसे हरित उद्योगों का विकास कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।

अगले चरण में, संबंधित विभाग विरासत स्थलों को संरक्षित क्षेत्र निगरानी प्रणाली में शामिल करेगा, समन्वित प्रबंधन को आगे बढ़ाएगा और संसाधनों के तर्कसंगत उपयोग का समर्थन करके विशिष्ट उद्योगों के विकास को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News