दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने चीन-अमेरिका संबंधों के महत्व पर दिया जोर


बीजिंग, 13 मई (आईएएनएस)। चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता के लिए चीन के प्रमुख वार्ताकार, चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग और अमेरिका के प्रमुख वार्ताकार, अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता आयोजित की।

बताया गया है कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति के मार्गदर्शन में और पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के सिद्धांतों का पालन करते हुए, दोनों पक्षों ने पारस्परिक चिंता के आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों को हल करने और व्यावहारिक सहयोग को और आगे बढ़ाने पर खुलकर, गहन और रचनात्मक चर्चा की।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति भवन चेओंगवाडे (ब्लू हाउस) द्वारा 13 मई को जारी एक बयान के अनुसार, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने राष्ट्रपति भवन में दोनों देशों के प्रमुख वार्ताकारों से मुलाकात की और कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों का स्थिर विकास दक्षिण कोरिया सहित सारी दुनिया के विकास और समृद्धि के लिए अनुकूल है।

चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग से हुई मुलाकात में ली जे-म्योंग ने हाल ही में, दक्षिण कोरिया और चीन के बीच अर्थव्यवस्था और लोगों-से-लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे आदान-प्रदान और सहयोग पर प्रकाश डाला और आशा व्यक्त की कि दोनों देश आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत करेंगे, दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठता की भावना को बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दक्षिण कोरिया-चीन संबंधों का विकास दोनों देशों के लोगों के लिए अधिक लाभदायक हो, और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

वहीं, चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग का कहना है कि चीन दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना, संचार को मजबूत करना, आपसी विश्वास बढ़ाना, आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा करना चाहता है, और चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक सहयोग साझेदारी की रक्षा करते हुए इसका अच्छी तरह से विकास करने को तत्पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News