श्रेया ने बहस के बीच शिल्पा पर विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप


मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स वेब रियलिटी शो ‘लॉकअप-2’ को लेकर तीखी बहसबाजी जारी है। एक तरफ जहां श्रेया की शिल्पा शिंदे के साथ तीखी बहस देखने को मिली तो दूसरी ओर आकांक्षा चमोला ने श्रेया को लताड़ा।

दरअसल, शो के दौरान श्रेया ने शिल्पा से आकांक्षा चौधरी के साथ बदलते इक्वेशन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “आकांक्षा के साथ तुम्हारे कनेक्शन अचानक से इतने अच्छे क्यों होने लगे? तुम मुझे बचाना चाहती थीं, है ना? अगर वह तुम्हारे कमरे में आई और तुमसे कहा कि वह मेरा सीक्रेट बताने वाली है, तो तुमने मुझे अगले दिन क्यों नहीं बताया?”

जवाब देते हुए शिल्पा ने श्रेया से कहा, “देखो, तुम्हें अपना गेम अच्छे से पता है। तुमको अच्छे से जानती है कि किस बारे में बात कर रही हो।”

इसके बाद श्रेया पर तंज कसते हुए शिल्पा ने बोला, “ये ‘द श्रेया कालरा शो’ है। प्लीज, तुम बाहर जाओ और बैठकर शो देखो।”

श्रेया ने जवाब देते हुए कहा, “मेरे पास इतना टाइम नहीं है कि मैं बाहर जाकर शो देखूं और फिर उस पर रिएक्ट करूं।”

श्रेया ने शिल्पा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह विक्टिम कार्ड खेल रही है और बात करने से मना कर रही है। उन्होंने कहा, “इतना कुछ करने के बाद, अब तुम विक्टिम कार्ड खेल रही हो। यह तुम्हें सूट नहीं करता, जब मैं तुम्हारे सामने अपनी बात रख रही हूं, तो यह क्या है? मैं तुम्हारे पास दोस्ती के नाते एक-दो बार आ रही हूं। क्या एक दोस्त के नाते तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं बनती कि तुम मुझे बताओ कि तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है?”

जैसे-जैसे बहस बढ़ी, श्रेया ने शिल्पा पर पर्सनल हमला करते हुए कहा, “इसी वजह से कोई तुम्हारा दोस्त नहीं बनना चाहता, क्योंकि अगर कोई तुम्हारा दोस्त बनना भी चाहे, तो तुम अपनी बात समझाने की कोशिश तक नहीं करती।

बातचीत के आखिर में श्रेया ने अपना आपा खोते हुए कहा, “यह पागल साइकोटिक औरत बन गई है। तुम्हें दोस्त नहीं चाहिए, है ना? अकेले रहो। इन कामों की वजह से तुम्हारा कोई दोस्त नहीं है। तुम लोगों को अपनी जिंदगी से दूर कर देते हो।”

उन्होंने शिल्पा से यह कहकर झगड़ा खत्म किया, “अब जाओ और योगेश और आकांक्षा के साथ बैठो, क्योंकि तुम असल में अपनी जिंदगी में ऐसे ही दोस्तों की हकदार हो। अब मुझसे बात करने की कोशिश मत करना।”

वहीं, आकांक्षा चमोला भी श्रेया पर नाराज होते हुए दिखीं। आकांक्षा ने श्रेया से कहा, “आप गौरव को कितना जानती हैं, क्या उनकी दोस्त हैं? वो गौरव और मैं जुड़ैल क्यों हूं?”

आकांक्षा ने श्रेया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया है कि श्रेया ने कहा, “अच्छा है गौरव और आकांक्षा का तलाक हो रहा है?”

कथित बातों पर सवाल उठाते हुए आकांक्षा ने कहा, “आप यह कहने वाली कौन होती हैं? क्या आप उसके साथ मेरे रिश्ते के बारे में जानती हैं? क्यों आप उसके वकील के तौर पर बोल रही हैं?”

श्रेया ने बयान देने से इनकार किया और आकांक्षा से कहा कि वह दूसरों से सुनी हर बात पर यकीन न करे। श्रेया ने यह भी कहा कि उनका कपल के रिश्ते पर कमेंट करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने अपनी बात समझाने की कोशिश की।

आकांक्षा ने पूछा, “अगर मैं आपके एक्स और आप पर कमेंट करूं, तो आपको कैसा लगेगा। आप मेरे इमोशंस के साथ खेल रही हैं क्योंकि मेरे इमोशंस असली हैं।”

बाद में यह बहस और बढ़ गई जब आकांक्षा ने श्रेया पर आरोप लगाया कि एक और कंटेस्टेंट के बातचीत में आने के बाद उन्होंने अपना स्टैंड बदल लिया। उन्होंने श्रेया पर यह भी इल्जाम लगाया कि कैमरों में सब कुछ कैप्चर होने के बावजूद वह ऑडियंस के सामने अपनी अच्छी इमेज दिखाने की कोशिश कर रही थी।

–आईएएनएस

एनएस/डीकेपी


Related Articles

Latest News