राजपाल का अवॉर्ड शो में अपमान; सपोर्ट में आए सलमान: कहा- डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, राजपाल ने उल्टा अपमान करने वालो को सपोर्ट किया

मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक्टर राजपाल यादव पर कसे गए तंज के बाद अब सुपरस्टार सलमान खान उनके समर्थन में उतर आए हैं। सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए राजपाल यादव को भरोसा दिलाया कि उनके टैलेंट और अनुभव की वजह से इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा काम मिलता रहेगा।

‘सलमान खान ने डॉलर और रुपए के उतार-चढ़ाव वाले मजाक पर भी अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, “ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल आती हैं। अगर कुछ देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, पैसा तो इंडिया में ही देना है।”

राजपाल यादव ने सौरभ और जाकिर के सपोर्ट में बयान दिया

विवाद बढ़ने के बाद राजपाल यादव ने एक वीडियो जारी कर सौरभ और जाकिर के पक्ष में बात करते हुए, उन्हें ट्रोल न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सिनेमा से जुड़ा मामला है और दोनों उनके छोटे भाई जैसे हैं।

राजपाल यादव ने कहा कि सौरभ ने उनके सम्मान में ऑडिटोरियम में खड़े होकर तालियां बजवाई थीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सौरभ की निंदा न करें और उनका दिल न दुखाएं, क्योंकि सौरभ का अपमान करना उनका अपमान होगा।

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट आयोजित किया गया था। इस दौरान जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के कर्ज के मामले पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने हैं जितने आपने उधार लिए थे।

इस कमेंट पर वहां मौजूद कई लोग हंसते हुए नजर आए, जबकि राजपाल यादव काफी असहज दिखे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आने के बाद लोगों ने इसे ‘बुली’ करना बताया था।

Related Articles

Latest News