नासा के आर्टेमिस II मिशन

नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्रियों ने मानव इतिहास में अब तक की सबसे दूर अंतरिक्ष यात्रा की।

रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि यह मिशन भविष्य में मंगल ग्रह पर मानव मिशन की दिशा में मजबूत नींव तैयार कर रहा है।

Untitled design 41

नासा के आर्टेमिस II ने पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तक यात्रा करके किसी भी इंसानी अंतरिक्ष मिशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 1970 में अपोलो 13 मिशन में बना था।अपोलो-13 का रिकॉर्ड पृथ्वी से 4,00,171 किमी की दूरी का था। आर्टेमिस II के 4 एस्ट्रोनॉट ने 6 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार रात 11:26 बजे इस रिकॉर्ड को तोड़ा।

चांद के पीछे उड़ान भरते समय ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से अपनी अधिकतम दूरी पर पहुंच गया। नासा के मुताबिक, पृथ्वी से इसकी दूरी करीब 40,6771 किमी हो गई।स्पेसक्राफ्ट चांद के सबसे करीब भी पहुंचा। इस दौरान चांद से दूरी सिर्फ 6,545 किमी रह गई। अब ये एस्ट्रोनॉट पृथ्वी की तरफ लौटने के रास्ते पर हैं।

Related Articles

Latest News