मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा है। बयान पर भाजपा हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गहलोत साहब चिंता मत कीजिये कुछ दिनों की बात है। जनता आपसे पद छुड़वा देगी। इस दौरान उन्होंने लाल डायरी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में भ्रष्टाचार के कई हिसाब हैं।
