यूपी: शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर ई-लॉटरी के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू, आबकारी व‍िभाग ने मांगे आवेदन 

उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आबकारी विभाग ने 640 नई फुटकर दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 4 मई है।शराब व भांग की दुकानों के आवंटन के लिए इच्छुक व्यापारी विभाग के पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार मई निर्धारित की गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से पूरी की जाएगी।

राज्य में शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर ई-लॉटरी के चौथे चरण की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है। नवसृजित कुल 640 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए शुरू की गई ई-लॉटरी की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

Related Articles

Latest News