PM Modi Message: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले शुरू किया विशेष अनुष्ठान,

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक ऑडियो मैसेज जारी किया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सिर्फ 11 दिन बचे हैं। इसको लेकर पीएम मोदी ने 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिन का व्रत अनुष्ठान शुरू किया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर 10 मिनट 50 सेकेंड का ऑडियो संदेश शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय व्रत अनुष्ठान का पालन मेरा सौभाग्य है। मैं देश-विदेश से मिल रहे आशीर्वाद से अभिभूत हूं।”

Related Articles

Latest News