नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर पीएम मोदी ने प्रग्गनानंदा को दी बधाई, कहा- यह वास्तव में शानदार उपलब्धि

[ad_1]

202606063815788

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। आर. प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप को जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रग्गनानंदा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रग्गनानंदा की सराहना करते हुए लिखा, “प्रग्गनानंदा को इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई। यह वास्तव में एक शानदार उपलब्धि है, जो उनकी लगातार बेहतरीन उत्कृष्टता को दिखाती है। मैं उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।” प्रग्गनानंदा ने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर खिताब को अपने नाम किया। प्रग्गनानंदा ने कीमर की गलतियों का फायदा उठाते हुए 45वीं चाल में मैच को अपने नाम किया।

प्रग्गनानंदा ने टूर्नामेंट का अंत 5 जीत, 2 हार, दो ड्रॉ के साथ कुल 18 प्वाइंट्स के साथ किया। उनके दो ड्रॉ मुकाबले का नतीजा आर्मागेडन गेम में निकाला, जहां वह बाजी मारने में कामयाब रहे। प्रग्गनानंदा छठे दौर के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद थे और उनके जीतने के चांस काफी कम नजर आ रहे थे। हालांकि, 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने इसके बाद जबरदस्त वापसी की।

प्रग्गनानंदा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार चार गेम जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन मैग्रस कार्लसन को टूर्नामेंट में दूसरी बार हराया। इसके साथ ही प्रग्गनानंदा ने अपने ही देश के खिलाड़ी डी गुकेश के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। प्रग्गनानंदा 2021 के बाद इस टूर्नामेंट में लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ मैग्रस कार्लसन ने हासिल की थी।

प्रग्गनानंदा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया। प्रग्गनानंदा ने कहा कि उनकी मां ने कहा था कि वह नए महीने में शानदार प्रदर्शन करेंगे और ठीक ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि मां की कही बातों के बाद उन्होंने लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए खिताब को अपने नाम किया।

–आईएएनएस

एसएम/पीएम

[ad_2]

Related Articles

Latest News