तेज हवाओं के चलते गिरा व्हाइट हाउस में नेशनल क्रिसमस ट्री


वाशिंगटन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। वाशिंगटन डी.सी. में चल रही तेज हवाओं ने व्हाइट हाउस में नेशनल क्रिसमस ट्री को गिरा दिया।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4.40 बजे पेड़ एक मजदूर स्ट्रक्चर के ऊपर गिर गया। बाद में इसे ठीक कर लिया गया।

बता दें कि नेशनल क्रिसमस ट्री लाइटिंग समारोह गुरुवार को होने वाला है।

पूरे मंगलवार के दौरान, डी.सी. क्षेत्र में हवाएं 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चली। रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा 40 मील प्रति घंटे से अधिक की गति दर्ज की गई।

राष्ट्रीय उद्यान सेवा (एनपीएस) के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में एलीप्स पर 40 फुट का नॉर्वे स्प्रूस पेड़ लगाया गया था।

एनपीएस ने कहा कि 30 अक्टूबर, 2021 को लगाए गए पिछले पेड़ को 11 नवंबर को नीडल कास्ट फंगल बीमारी के चलते हटा दिया गया था।

अमेरिका की राजधानी में हॉलीडे का जश्न पूरे जोरों पर है। प्रथम महिला जिल बाइडेन ने इस हफ्ते व्हाइट हाउस की हॉलीडे की सजावट का अनावरण किया है।

सोमवार को सामने आई सजावट में 98 क्रिसमस पेड़, 72 पुष्पमालाएं, 2.8 मील रिबन और इस साल की थीम में “मैजिक, वंडर और जॉय” के अनुरूप बहुत कुछ शामिल है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी


Related Articles

Latest News