Muzaffarpur News: एक करोड़ 16 लाख का गबन… खा गए चार हजार लोगों के पैसे, पूर्व पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने दबोचा

Muzaffarpur News:  एक करोड़ 16 लाख के गबन में पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। अपने कार्यकाल में उसने कोऑपरेटिव बैंक के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों से रुपये जमा करवाए थे। इसका हिसाब उसने विभाग को नहीं दिया। वहीं लोगों को भी उनके रुपये वापस नहीं मिले। इसके बाद ऑडिट में बात पूरी तरह से साफ हो गई।

Related Articles

Latest News