गोरखपुर नगर निगम में अब इंडिया की जगह भारत लिखने की तैयारी, मेयर ने बनाई योजना

नगर निगम अपने पत्राचार में इंडिया नाम की जगह भारत का इस्तेमाल कर सकता है। मेयर ने इसे लेकर तैयारी की है। प्रस्ताव है कि भारत नाम की स्वीकृति के लिए बोर्ड या पार्षदों संग बैठक कर इस पर मुहर लगाई जाए। उम्मीद है कि इंदौर के बाद गोरखपुर दूसरा नगर निगम होगा, जहां पत्राचार के साथ अन्य पत्रावलियों में इंडिया की जगह भारत शब्द का प्रयोग किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इसे लेकर सभी पार्षदों की सहमति ली जाएगी।

Related Articles

Latest News