हनुमानगढ़ी के महंत रामदास का निधन: 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत रामदास जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इलाज के बाद वह तीन दिन पहले ही अयोध्या लौटे थे।

महंत रामदास जी के निधन की खबर से अयोध्या सहित संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अनुयायी और श्रद्धालु उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महंत रामदास जी की अंतिम यात्रा आज निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे नया घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महंत रामदास जी का संत समाज में विशेष सम्मान था। उनके निधन को अयोध्या के धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Related Articles

Latest News