लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत परास्नातक (PG) और पीजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 30 जून कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई थी।
अभ्यर्थियों को मिला 5 दिन का अतिरिक्त समय
विश्वविद्यालय के इस फैसले से अब अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल गौरव की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि यह पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है।