लखनऊ: तीन घंटे में दो मुठभेड़, दो लुटेरे और छात्रा से छेड़छाड़ कर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से शनिवार को समीक्षा बैठक में बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताने और पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के बाद रविवार को लखनऊ पुलिस जागी है।

कृष्णानगर और विकासनगर इलाके में हुई मुठभेड़ों में तीन बदमाशों गिरफ्तार किया गया। इनमें कृष्णानगर में पकड़े गए दो लुटेरों की निशानदेही पर पांच अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया।

इस तरह कुल सात शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उधर, विकासनगर में छात्रा से छेड़छाड़ और आटो से धक्का देने वाले चालक को भी मुठभेड़ में दबोचा।

कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) ने रविवार तड़के आसाराम बापू आश्रम रोड के पास चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय लूट और छिनैती गिरोह का पर्दाफाश किया। अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) दक्षिणी आर वसंत कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

Related Articles

Latest News