उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया। इस दौरान कई मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि कई जगह आवाज कम करवाई गई। सुबह पांच बजे शुरू किए गए अभियान में सात हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाई गई, जबकि तीन हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए।
