मध्य प्रदेश के विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष बिरला

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं राज्य सरकार के मंत्रियों सहित विधायक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Latest News