मुंबई। विपक्षी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू ही हुई है कि आपसी खटपट सुनाई देने लगी है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 23 सीटों पर दावा ठोंका है।
