एसईसीएल में टेलिकॉम-रेडियो मैकेनिक के 65 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई


रायपुर, 28 जून (आईएएनएस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), बिलासपुर ने कार्यरत विभागीय कर्मचारियों के लिए टेलीकॉम/रेडियो मैकेनिक टी एंड एस ग्रेड-डी के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें अनारक्षित (यूआर) के 43, अनुसूचित जाति (एससी) के 15 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय है। योग्‍य उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन को कुछ दिन बचे हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून की सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसईसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10 प्लस 2 स्कीम के तहत 10वीं कक्षा/मैट्रिक या समकक्ष या इसके बराबर की योग्यता के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स या इसके बराबर के क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

इन पदों के लिए कंपनी का कोई भी स्थायी कर्मचारी, जिसने श्रेणी IV/तकनीकी एवं सहायक समूह ई या उससे ऊपर के पद पर एक वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो और जिसमें टेलीकॉम क्षेत्र में काम करने की योग्यता/रुचि हो, आवेदन करने के पात्र हैं।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, अपॉइंटमेंट की तिथि और जन्मतिथि की जांच, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एसईसीएल के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

–आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी


Related Articles

Latest News