Kolkata: टीएमसी के पूर्व नेता सोवन चटर्जी भाई दूज के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे ,

दो साल तक भाजपा में रहने के बाद पार्टी का दामन छोड़ने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता सोवन चटर्जी बुधवार को ‘भाई दूज’ के मौके पर यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे। टीएमसी नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले चटर्जी अपनी करीबी दोस्त बैसाखी बंदोपाध्याय के साथ शहर के कालीघाट इलाके में मुख्यमंत्री के आवास पर गए।

Related Articles

Latest News