एनसीएल में स्टाफ नर्स समेत सैकड़ों पदों पर नौकरी का अवसर, जल्द शुरू होंगे आवेदन


भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। एनसीएल ने स्टाफ नर्स समेत विभिन्न 577 पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनसीएल ने जिन 577 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें डम्पर ऑपरेटर (ट्रेनी) के 308; ग्रेडर ऑपरेटर (ट्रेनी) के 34; डोजर ऑपरेटर (ट्रेनी) के 52; क्रेन ऑपरेटर (ट्रेनी) के 17; पे लोडर ऑपरेटर (ट्रेनी) के 18; सरफेस माइनर ऑपरेटर (ट्रेनी) के 43; स्टाफ नर्स (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी के 47; फार्मासिस्ट (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी के 4; तकनीशियन (पैथोलॉजिकल) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी के 12; तकनीशियन (डेंटल) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-डी के 2; फिजियोथेरेपिस्ट (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी के 4; तकनीशियन (रिफ्रैक्शन/ऑप्टोमेट्री) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-डी का 1; तकनीशियन (रेडियोग्राफर) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी के 3; जूनियर तकनीशियन (ईसीजी) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-डी के 2; और ओवरसियर (सिविल), टी एंड एस ग्रेड-सी के 30 पद शामिल हैं।

एनसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैट्रिक/एसएससी/12वीं/ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद के अनुसार 47330.25 से 47330.25 रुपए के बीच प्रति माह होगी। वहीं, ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 1502.66 रुपए प्रति दिन के हिसाब से सेलरी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी-नॉन-क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईएसएम/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्टेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

–आईएएनएस

डीके/पीएम


Related Articles

Latest News