जम्मू शहर के गुलशन ग्राउंड में नौ व दस दिसंबर को केंद्र शासित लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश जम्मू-कश्मीर की संस्कृति व उभरती प्रतिभाओं का संगम होगा। महिलाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए महोत्सव एक मंच प्रदान करेगा और यहां महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने व रंगोली बनाने की प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। वहीं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम होंगे।
