इजरायल और हमास के बीच लगातार युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कई पत्रकारों की भी मौत युद्ध के दौरान हुई है। इजरायल रक्षा बलों ने कहा कि दक्षिणी गाजा के राफा क्षेत्र में हमले में मारे गए अल जजीरा के पत्रकारों के रूप में पहचाने जाने वाले दो लोग हमास-नियंत्रित क्षेत्र में आतंकवादी संगठनों के सदस्य थे।
