भारत के साथ विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ बुधवार को बैठक की। इसके बाद दोनों देशों ने 20 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। 12 जनवरी को माले लौटने से पहले मुइज्जू के चीनी प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
