दिवाली में अगर शुद्ध सोना खरीदने की इच्छा है तो ग्राहकों के लिए डाकघर भी एक बेहतर विकल्प है। धनतेरस के मौके पर डाक विभाग और आरबीआई की ओर से सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत कम से कम से कम एक ग्राम और अधिकतम चार किलोग्राम सोने की कीमत के बांड खरीदे जा सकते हैं।
