यूपी के सभी 75 जिलों को पहली किश्त आवंटित,मनरेगा के सामग्री मद में 1490 करोड़ रुपये स्वीकृत

प्रदेश सरकार ने मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में सामग्री मद के अंतर्गत 1490.70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश के 75 जिलों को पहली किश्त के रूप में 104.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह धनराशि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों, विकास योजनाओं और अनुमन्य सामग्री मद पर खर्च की जाएगी।ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों और उपायुक्तों (श्रम रोजगार) को निर्देशित किया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग वित्तीय नियमों और तकनीकी मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Latest News