Firozabad Road Accident: हाईवे पर कार ने पीछे से बाइक सवारों को कुचला जीजा- साले समेत तीन की मौत। पहले ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक में मारी थी टक्कर हेलमेट नहीं लगाए थे युवक। कार सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों मृत अवस्था में मिले।
