Special Trainsहर साल जब भी त्योहारों का सीजन आता है ट्रेन की टिकट कन्फर्म मिलेगी या नहीं इसपे सभी यात्री परेशान रहते हैं। महीनों पहले भले ही टिकट बुक करें लेकिन फिर भी कन्फर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए भारतीय रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेन चलाती है। इस बार भी दिवाली और छठ को लेकर सेंट्रल रेलवे ने 425 ट्रेनों का एलान किया है।
