विदेशी बाजारों में मजबूत डॉलर और शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों की धारणा पर इसका असर पड़ा है। आज यानी 17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 83.27 (अनंतिम) पर आ गया। विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि ताजा एफआईआई प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतें चार महीने के निचले स्तर के करीब कारोबार करने से रुपये की गिरावट को रोकने में मदद मिली।
