चीन में त्रिघाटी के नए जलमार्ग का निर्माण शुरू


बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। चीन की सबसे लंबी यांगत्सी नदी पर स्थित त्रिघाटी के नए जलमार्ग के निर्माण की शुरुआती रस्म 8 जून को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत के ईछांग शहर में आयोजित हुई।

चीनी उप प्रधान मंत्री तिंग शुएशांग ने इसमें भाग लेकर इस परियोजना की शुरुआत की घोषणा की।

त्रिघाटी के नए जलमार्ग की परियोजना त्रिघाटी जल संरक्षण परियोजना के बाद यांगत्सी नदी पर सबसे बड़ी परियोजना है। अनुमान है कि इस का कुल निवेश 7,720 करोड़ युआन से अधिक होगा।

यह परियोजना पूरी किए जाने के बाद यांगत्सी नदी पर जल परिवहन की क्षमता में बड़ी उन्नति आएगी और यांगत्सी नदी आर्थिक पट्टी के गुणवत्तापूर्ण विकास में भी बड़ी मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News