बंगाल चुनाव में सीएम ममता बनर्जी बहुत बड़ी हार की ओर बढ़ रही हैं: गौरव वल्लभ


नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी एक बड़ी हार की ओर बढ़ रही हैं।

नई दिल्ली में गौरव वल्लभ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि टीएमसी अपनी हार छिपाने के लिए बहाने ढूंढ रही है। पहले ईवीएम फिर एसआईआर और अब महाभियोग।

उन्होंने आगे कहा कि आप जितने बहाने लाते रहिए, देश की जनता का आशीर्वाद हमें मिलता रहेगा। विपक्ष की समस्या यह है कि धूल तो उनके अपने चेहरे पर लगी है, लेकिन वे आईना साफ कर रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी 4 मई को बहुत बड़ी हार की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उनसे माफी मांगने की अपील की।

गौरव वल्लभ ने कहा कि जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने साफ-साफ कहा कि चीनी सेना को पीछे हटना पड़ा और भारतीय सेना ने चीन को मात दी थी। उन्होंने संसद में खड़े होकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सैनिकों की शहादत जैसी बातें कहना गलत बताया।

भाजपा नेता ने पूछा कि अब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर सरकार और देश के नागरिकों से माफी मांगेंगे कि उनके बयानों की वजह से उन्होंने भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की।

उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े गद्दार हैं। जिस व्यक्ति ने अपने बच्चों की झूठी कसम खाई हो, वह अपने परिवार के साथ विश्वासघात कर सकता है। जो अपने बच्चों का सगा नहीं, उसका भला क्या होगा? केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया। अब उनकी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब हो रहा है और आप का सूपड़ा साफ हो रहा है। इतिहास में लोग इस पार्टी को एक थी आप के तौर पर जानेंगे।

गौरव वल्लभ ने आगे कहा कि जो व्यक्ति कोई भी काम पूरा नहीं कर पाया और हर मुद्दे पर यू-टर्न ले लिया, उससे बड़ा गद्दार और कौन हो सकता है? अब वे अकेले पड़ गए हैं, इसलिए भ्रम फैला रहे हैं। जिसने अपने खून के रिश्तों के साथ विश्वासघात किया, उसे दूसरों को गद्दार का प्रमाण पत्र देने का कोई अधिकार नहीं है।

–आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी


Related Articles

Latest News