Chirag Paswan At Ram mandir सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न हुआ है। इस खास समारोह में हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स मौजूद रहे। इस दौरान मशहूर एक्टर और राजनेता चिराग पासवन भी नजर आए। इस बीच बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग ने सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के अपने कुछ पुराने दोस्तों के साथ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
